force || बल || definition of mechanical force in Hindi

 

बल की परिभाषा ( definition of Force)

बल को निम्न प्रकार से परिभाषित कर सकते हैं

किसी वस्तु की विराम अवस्था या एक समान गति की अवस्था में परिवर्तन करे या परिवर्तन करने का प्रयास करें उसे बल कहते हैं ।

                      या

                      किसी वस्तु की अवस्था में परिवर्तन करने के लिए किया गया कार्य बल कहलाता है।

  • पेशी बल

हमारे मांसपेशियों द्वारा लगाए गए बल को पेशी बल कहते हैं । अर्थात 

जब हम बल लगाने के लिए हमारे शरीर का उपयोग करते हैं तो वह बल पेशी बल कहलाता है।

उदाहरणार्थ- 

          जैसे- पुस्तक उठाना, लिखना, चलना आदि।

  • यांत्रिक बल

जब किसी विराम या गतिमान वस्तु पर किसी अन्य वस्तु द्वारा बल लगाकर उसकी स्थिति में परिवर्तन करती है। तो उस बल को यांत्रिक बल कहते हैं।

उदाहरण -

     जब कोई व्यक्ति किसी कार को धक्का लगाता है तो व्यक्ति के द्वारा लगाया गया बल उस कार के लिए यांत्रिक बल होता है।   

  • घर्षण बल

 मेज पर विराम अवस्था में रखी हुई एक वस्तु पर पर दो बल कार्य करते हैं। पहला पृथ्वी के द्वारा लगाए जाने वाला गुरुत्वाकर्षण बल जो कि वस्तु को पृथ्वी के तल कि ओर आकर्षित करता है तथा दुसरा अभिलम्ब बल जो कि मेज द्वारा वस्तु पर गुरुत्वाकर्षण बल के विपरित दिशा में लगाया जाता है ये दोनों बल एक दूसरे को निरस्त कर देते हैं ।

                यदि अब उस वस्तु पर कोई अन्य बल F क्षैतिज दिशा में लगाया जाये (चाहे मान में कितना ही कम हो) तो वस्तु की स्थिति में परिवर्तन होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होता क्योंकि वस्तु पर उसी समय एक अन्य बल क्षैतिज दिशा में बल F के विपरित दिशा में लगता है जो बल F को निरस्त कर देता है उस अन्य बल को ही घर्षण करते हैं।

                                        या

                                        यदि किसी विराम या एक समान गति की अवस्था में रखी वस्तु पर कोई अत्यंत कम मान वाला क्षैतिज दिशा में लगाया जाता है तो उस बल को एक अन्य बल अवरोध कर निरस्त कर देता है और वस्तु विराम या एक समान गति की अवस्था में ही रहती है उस अवरोधक बल को घर्षण बल करते हैं।

                                        किसी वस्तु पर घर्षण बल तब ही कार्य करता है जब कोई अन्य बल लगता है।

  • गुरुत्वाकर्षण बल

 पृथ्वी के द्वारा उसके वायुमंडल क्षेत्र में स्थिति प्रत्येक वस्तु पर एक आकर्षण बल आरोपित किया जाता है जिसे गुरुत्वाकर्षण कहते हैं इसकी दिशा पृथ्वी के केंद्र की ओर होता है

  • विद्युत बल

किसी पिण्ड के विद्युत क्षेत्र में यदि कोई अन्य विद्युत चालक वस्तु उपस्थित होती है तो वह विद्युत चालक वस्तु उस पिण्ड के विद्युत क्षेत्र के कारण उस पिण्ड से आकर्षित या प्रतिकर्षित होती है,

और इस विद्युतिय आकर्षण या प्रतिकर्षण को ही विद्युत बल कहते हैं।


  • चुंबकीय बल 

यदि किसी चुंबक के चुंबकीय क्षेत्र में कोई अन्य चुंबक प्रभावित वस्तु रखी जाये तो वह वस्तु चुंबकीय क्षेत्र के कारण उस चुंबक से आकर्षित या प्रतिकर्षित होती है इस चुंबकीय आकर्षण या प्रतिकर्षण को ही चुंबकीय बल कहते हैं।


People also ask these questions....


1. एकांक धन आवेश पर कार्यरत विद्युत बल क्या कहलाता है

Answer ➡ एकांक धन आवेश पर कार्यरत विद्युत बल विद्युत क्षेत्र कहलाता है

2.विद्युत वाहक बल (EMF) का प्रतीक क्या होता है?

Anwer ➡ विद्युत वाहक बल (EMF) का प्रतीक ℰ होता है।


3. बल आघूर्ण की सम विमा युग्म है

  Answer क्षेत्रफल - आयतन

4. अभिकेन्द्रीय बल एक संरक्षी बल है क्यों?

 Answer ➡ ऐसे बल जिनके द्वारा एक पूर्ण चक्र में किया गया कार्य शून्य हो संरक्षी बल कहलाते हैं, अत: अभिकेंद्रीय बल द्वारा एक पूर्ण चक्र में किया गया कार्य सुनने होता है।

5. नाभिकीय बल के प्रकार 

 Answer ➡

🔸परमाणु नाभिक🔸रेडियोसक्रियता 🔸नाभिकीय विखण्डन🔸परमाणु ऊर्जा

 6. गुरुत्वाकर्षण बल क्या होता है

Answer ➡जब पृथ्वी के वायुमंडल में कोई वस्तु स्थित होती है तो उस पर पृथ्वी के केंद्र की दिशा में एक बल लगता है जिसे गुरुत्वाकर्षण बल कहते हैं।

◎दैनिक जीवन में बल आघूर्ण का उपयोग 🔸किवाड़ों(door) पर हैंडल उसके कब्जे से दूर लगाए जाते हैं।


🔸गेहूं एक चावल पीसने वाली घरेलू चक्की के चाक पर हत्था उसके केंद्र से अधिक दूरी पर लगाया जाता है। ...


 🔸 पेंचकस का हत्था चोड़ा बनाया जाता है जिससे पेंच कसने पर ज्यादा बल नहीं लगाना पड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ